शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: फोटो– 15 उप-निबंधक कार्यालय शुरू कराने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

Connect News 24

Memorandum to SDM to start sub-registrar office

एसडीएम दशरथ कुमार को ज्ञापन देते कलान तहसील के अधिवक्ता

मिर्जापुर। कलान तहसील में उप निबंधक कार्यालय शुरू कराने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना छठवें दिन भी जारी रहा।

मंगलवार को बार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दशरथ कुमार को देकर तहसील में शीघ्र उप-निबंधक कार्यालय शुरू करवाने की मांग की।

बार संघ के अध्यक्ष रामचन्द्र शाक्य ने कहा कि शासन-प्रशासन अधिवक्ताओं के धैर्य की अब और परीक्षा न ले। धरने पर बार संघ के अध्यक्ष रामचंद्र शाक्य, दिनेशचंद्र मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, ओमशरण यादव, विकास यादव, अनिल यादव, विवेक कुमार, अनूप सिंह, सत्यवीर गौतम आदि अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। बार संघ की मांग का ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य स्वाभिमान संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, जल संस्थान के प्रभारी ध्रुवराज सिंह व ब्लॉक प्रमुख मिर्ज़ापुर के प्रतिनिधि वीरभान सिंह ने समर्थन किया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button