Budaun News: सांड़ पर बैठकर स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल

बिल्सी के मोहल्ला संख्या आठ में आवारा सांड पर बैठकर स्टंट सीन करता युवक। संवाद
बिल्सी। यहां साड़ पर बैठकर स्टंट करते युवक का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
नगर के मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज में युवक ने सांड़ पर सवारी कर अपनी जान को जोखिम में डाल दिया। कब्रिस्तान के निकट वह एक सांड के ऊपर चढ़ गए और स्टंट करने लगे। हालांकि इसके बाद सांड़ ने उसे जमीन पर गिरा दिया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, इसमें सांड़ के ऊपर बैठे युवक के साथ उसका साथी भी नजर आ रहा है। इधर, बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए कहा कि गोवंश के साथ क्रूरता की गई। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।संवाद