Shahjahanpur News: कलान में ट्रांसफार्मर फुंकने पर उपकेंद्र पर दिया धरना
शाहजहांपुर। कलान विद्युत उपकेंद्र का पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार को फुंकने के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। ओवरलोडिंग के चलते ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र को काट-काटकर सप्लाई दी जा रही है। रविवार को देहात क्षेत्र की सप्लाई काटकर नगर की लगाने के बाद रुकनपुर गांव के तमाम लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने फुंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर अतिरिक्त में रखे ट्रांसफार्मर को लगवाने की मांग की। पता चला कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मर मिर्जापुर भेज दिया गया है। इससे लोग भड़क गए। कर्मचारियों से नोकझोंक हुई और रात नौ बजे लोगों ने उपकेंद्र पर धरना शुरू कर दिया। उपभोक्ताओं ने बिजलीकर्मियों पर अभद्रता और हाथापाई करने का आरोप लगाया है। देर रात तक धरना खत्म नहीं हो सका था। संवाद