पीलीभीत

Pilibhit News: एडीएओ पंचायत को साक्ष्यों के साथ कल कोर्ट में तलब

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Mon, 17 Jul 2023 11:28 PM IST

बिलसंडा। सहकारिता चुनाव में नामांकन पत्र निरस्त करने के मामले में बिलसंडा के सहायक विकास अधिकारी पंचायत हरीश भारती को कोर्ट ने तलब किया है। मार्च माह में हुए सहकारिता चुनाव में सहकारी समिति बिलसंडा में पिंकी शुक्ला का नामांकन खारिज कर दिया गया था।

एडीओ पंचायत यहां निर्वाचन अधिकारी थे। नामांकन पत्र पिंकी के तहेरे जेठ रविन्द्र शुक्ला को ढका घनश्याम किसान सेवा सहकारी समिति का कर्मचारी बताकर पर्चा खारिज किया गया था। इसके खिलाफ पिंकी ने डीएम कोर्ट में वाद दायर किया। डीएम ने एसडीएम बीसलपुर के न्यायालय में वाद स्थांतरित कर सुनवाई का आदेश दिया। कोर्ट ने बिलसंडा के एडीओ पंचायत हरीश चंद्र को साक्ष्य सहित 19 जुलाई को तलब किया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button