शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दौड़ और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Connect News 24

Players showed stamina in race and weightlifting competition

जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग करता प्रतिभागी।संवाद

– स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में किया गया प्रतियोगिता का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर शाहजहांपुर खेल महोत्सव 2023 का आयोजन परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कुमुद राजपूत प्रथम, साक्षी गंगवार द्वितीय, प्राची वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में साक्षी गंगवार प्रथम, दुर्गा द्वितीय व प्राची वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में कुमुद राजपूत ने पहला, दुर्गा ने दूसरा और राजदीप कौर ने तीसरा स्थान पाया।

लंबीकूद में कुमुद राजपूत प्रथम, दुर्गा द्वितीय व काजल तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद फहीम प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय, बलजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में हरप्रीत सिंह प्रथम, अफरोज बाबू द्वितीय और आयुष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में आयुष कुमार, अभय तिवारी और भानु प्रताप क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में अमरपाल प्रथम, राजीव कुमार मिश्र द्वितीय और संदीप मिश्र तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं भारोत्तोलन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में 40 किलोग्राम भार वर्ग में निकिता वर्मा प्रथम रहीं। 45 किलोग्राम भार वर्ग में रोली वर्मा ने पहला स्थान पाया। 49 किलो भार वर्ग में नेहा वर्मा प्रथम रहीं। इसी तरह अन्य प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल वेटलिफ्टिंग में राजकिशोर, वीरेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, वारिस अली रहे। निर्णायक एथलेटिक्स में आशु भारती, संजय राज, आशीष गंगवार, रामअवतार वर्मा और मोहित तिवारी शामिल रहे। आयोजक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और सचिव शाहजहांपुर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन अजय पाल वर्मा व एथलेटिक्स एसोसिएशन के सह-सचिव ब्रजेश कुमार थे। मुख्य अतिथि डॉ. रोहित सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र पाल बमनिया, अशोक कुमार यादव, सर्वेश चंद्र मिश्रा, नरेंद्र त्यागी, विनय गुप्ता, अंजू पांडे, संजय कुमार सक्सेना आदि उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button