शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बाइकों की टक्कर में नल मिस्त्री की मौत

Connect News 24

शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव ककरघटा रामनगर निवासी रिषी कुमार (35) की बाइक में शुक्रवार शाम दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल रिषी कुमार ने बरेली के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

नल की मरम्मत करने वाले रिषी कुमार अल्हागंज में काम कर शाम करीब सात बजे घर लौट रहे थे। गांव से कुछ पहले अचानक उनकी बाइक में तेज रफ्तार दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह काफी दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें बरेली रेफर करा लिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उनकी मौत से पत्नी पूनम के ऊपर बेटे निशांत व बेटी की जिम्मेदारी आ गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है। परिजन के अनुसार, बाइक में टक्कर मारने वाले युवक की पहचान कर ली गई। उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button