शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: एक लाख 25 हजार रुपये क्रेडिट कार्ड में पुलिस ने कराए वापस
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा रसूलपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार सिंह के साथ एक लाख 25 हजार रुपये की साइबर ठगी के रुपये साइबर क्राइम सेल ने वापस कराए हैं। रुपये मिलने के बाद पीड़ित के चेहरा खुशी से खिल उठा।
28 जुलाई को पुष्पेंद्र ने एसपी के सामने पेश होकर बैंक के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी होने पर प्रार्थना पत्र दिया था। एसपी ने साइबर सेल प्रभारी आरपी सिंह को निर्देशित किया। साइबर टीम ने बैंक से डिटेल प्राप्त करने के बाद रुपयों से की ऑनलाइन खरीदारी को होल्ड कराते हुए बैंक के अधिकारियों व संबंधित शॉपिंग प्लेटफार्म से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड में रुपये वापस कराए हैं।