Shahjahanpur News: हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंची पुलिस, नोटिस चस्पा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:32 AM IST

अलीजई में हिस्ट्रीशीटर के घर के बाहर मुनादी कराती सदर पुलिस। स्रोत-पुलिस
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला अलीजई निवासी हिस्ट्रीशीटर सुहेल खां उर्फ बॉर्डर और उसके दो सगे भाइयों के छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को सदर पुलिस ढोल के साथ मुनादी कराते हुए पहुंची और आरोपी के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया।
उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत इमरान खां, कामरान खां व सुहेल खां उर्फ बॉर्डर को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया था। जिलाबदर का आदेश लेकर सदर बाजार पुलिस पहुंच गई। तीनों के नहीं मिलने पर मकान के मुख्य दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि सुहेल बॉर्डर पर 25, कामरान पर 11 व इमरान पर 10 मुकदमे पंजीकृत हैं।
जिला बदर को गिरफ्तार किया : तिलहर पुलिस ने जिलाबदर अपराधी कामिल निवासी मोहल्ला बहादुरगंज थाना तिलहर को गिरफ्तार किया। उसे पूर्व में जिलाबदर का नोटिस तामील कराया गया था। इसके बावजूद अपने घर के सामने खड़ा मिलने पर पुलिस को देखकर वह भाग गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।