बरेली

BAREILLY NEWS: बादशाह खान का बर्थ डे रहा टॉप ट्रेंड में

Connect News 24

BAREILLY NEWS: बादशाह खान का बर्थ डे रहा टॉप ट्रेंड में


By: Inextlive | Updated Date: Fri, 03 Nov 2023 01:31:10 (IST)




58 साल के हुए शाहरुख खान के फैन्स की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है. किंग खान के बर्थ डे पर उनके घर से लेकर देश-विदेश तक में फैन्स ने खासा सेलिब्रेशन किया. इन लोगों ने बाकायदा केक भी काटा और उन्हें सोशल साइट्स के माध्यम से बर्थ डे विश भी किया.

बरेली (ब्यूरो)। 58 साल के हुए शाहरुख खान के फैन्स की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है। किंग खान के बर्थ डे पर उनके घर से लेकर देश-विदेश तक में फैन्स ने खासा सेलिब्रेशन किया। इन लोगों ने बाकायदा केक भी काटा और उन्हें सोशल साइट्स के माध्यम से बर्थ डे विश भी किया। ऐसे में दिन भर सोशल साइट्स पर बादशाह खान ही ट्रेंड करते रहे। एक्स पर लगभग 743 हजार फैन्स ने उन्हें अपने-अपने अंदाज में विश किया।

सोशल मीडिया पर किया वेलकम
शाहरुख खान ने भी अपने फैन्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि मैं तो महज एक अभिनेता हूं। मुझे इस बात से ज्यादा खुशी कुछ और नहीं है। मैं आपके प्यार के सपने में जीता हूं। मुझे आप सभी का मनोरंजन करने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद सुबह मिलते हैं ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन पर।

इस साल किया धमाका
लोगों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 2018 में इनकी मूवी जीरो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। वहीं इस बार उनकी फिल्म जवान में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और यह मूवी 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इस साल दिसंबर में आने वाली फिल्म डंकी का भी फैंस बेहद उत्साह के साथ इंतजार कर रहे हैैं। इस साल किंग खान ब्लॉकबस्टर देने वाले इकलौते स्टार होंगे।

कौन सी हैं टॉप 10 मूवीज
बाजीगर
डीडीएलजे
मोहब्बतें
कभी खुशी कभी गम
मैैं हूं न
डौन-2
जब तक है जान
चिन्नाई एक्सप्रेस
पठान
जवान

यह है शाहरुख का असली नाम
किंग खान की नानी ने उनका नाम अब्दुल रहमान रखा था, लेकिन इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। अनुपम खेर ने अपने शो में शाहरुख खान से सबसे पहले यह ही प्रश्न पूछा था कि क्या वह किसी अब्दुल रहमान नाम के आदमी को जानते हैं? इस पर खान से उन्होंने कहा कि मैं जानता किसी को नहीं, लेकिन मेरी जो नानी थीं। उन्होंने मेरा नाम बचपन में अब्दुल रहमान रखा था। खेर ने उनसे पूछा क्या यह सुनकर उन्हें हैरानी हुई। इस पर किंग खान ने कहा कि मुझे हैरानी हुई, क्योंकि कम ही लोग इसके बारे में जानते हैं। मेरा यह नाम कहीं रजिस्टर नहीं हुआ। वह चाहती थीं कि मेरा नाम अब्दुल रहमान रहे।

वर्जन
मैैं किंग खान की बहुत बड़ी फैन हूं। उनकी हर मूवी देखती हूं फिर चाहे वह जवान हो, पठान या फिर कोई भी। मुझे उनका हर रुटाइल बेहद पसंद है।
-अन्नू

मैैं हर बार शाहरुख की मूवी का फस्र्ट डे फस्र्ट शो देखता हूं। मुझे उनकी फिल्म्स बहुत ही अच्छा लगती है। किंग खान की हर मूवी अच्छी लगती है। उनका चार्म अलग ही है।
-दिव्यांशु

एक्स पर ऐसे किया विश
तरन आदर्श नाम के हैंडल से यूजर ने लिखा कि आप अपने दोनों हाथों से पूरे वल्र्ड को एम्ब्रेस करते हो। आप हमेशा खुश रहो और हैप्पी रहो।

रोहित यादव ने लिखा कि लोग शाहरुख खान से मिलने के लिए जापान से भी आ रहे हैैं। इससे यह बात भी साबित हो जाती है कि ट्वीटर पर ब्लयू टिक वाले कोई फेक फॉलोवर नहीं हैैं।

शाहरुख फैन पेज पर लिखा गया कि आईकॉनिक चार्म के साथ शाहरुख खान का सिगनेचर पोज, इगनिटिंग हार्ट टू शाहरुख।

जयविजय ने विश करते हुए लिखा कि यह एक फाइन वाइन की तरह है, जिसका चार्म कभी भी खत्म नहीं होगा। आप बिलियन में एक हो। द रूलर ऑफ द वल्र्ड।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button