बदायूं

Budaun News: साधु वेष में पंचवटी से सीता का हरण कर ले गया रावण

Connect News 24

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में जनता आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला मंचन में बीती रात कलाकारों ने सीता हरण और राम सुग्रीव मित्रता की लीला का मंचन किया। दिखाया गया कि लक्ष्मण द्वारा शूपर्णखा के नाक कान काट लेने के बाद वह रोती बिलखती हुई अपने भाई खर-दूषण के पास जाती है, जिसके बाद खर-दूषण अपनी सेना लेकर राम के पास आते है। दोनों भाई युद्ध भूमि में युद्ध करते हुए मारे जाते हैं। रावण मामा मारीच के पास पहुंच कर सोने का मृग बनने का दबाव बनाता है। सोने का मृग देखकर सीता जी राम से मृग लाने की जिद करने लगती हैं। इसके बाद कलाकारों ने मारीच वध और सीता हरण की लीला का मंचन किया। इसके बाद राम की हनुमान द्वारा सुग्रीव से मित्रता करायी जाती है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button