शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: जात मेले में जुआ के खिलाफ पुलिस की सख्ती बरकरार
जलालाबाद। तिकोला गांव के मां काली देवी मंदिर पर मेले के दौरान जुआ रोकने के लिए पुलिस का मंगलवार को दूसरे दिन भी पहरा लगा रहा।
सोमवार को कई थानों के पुलिसबल के साथ थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने छापा मारा था। जुआरियों के भाग जाने के बाद पुलिस ने जुआ खेलने वाली जगह को जुतवाकर उसमें पानी भरवा दिया गया था। साथ ही वहां सिपाहियों को तैनात कर दिया जो देर रात तक वहां डटे रहे। मंगलवार सुबह ही पुलिस वहां फिर पहुंच गई। यहां बता दें कि करीब आठ दिन पहले मेले के साथ ही वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार जुए की भी शुरुआत हो गई थी। पुलिस के सक्रिय रहने से मंगलवार को भी जुआ नहीं हुआ। संवाद