पीलीभीत

Pilibhit News: टीका लगने से बच्चे की मौत के मामले में अब तक दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 28 Jun 2023 12:24 AM IST

पीलीभीत। थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव खजुरिया नवीनगर निवासी अवनीश कुमार के छह माह के बेटे शिवम की मौत के मामले में पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे परिजनों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मिलकर मामले को रफा-दफा करने में लगे हैं।

अवनीश ने बताया है कि उनके गांव में 21 जून को टीकाकरण शिविर लगा था। इसमें उन्होंने अपने छह माह के पुत्र शिवम को भी टीका लगवाया था। टीका लगने के बाद शिवम की हालत बिगड़ गई। इसकी एएनएम से शिकायत की तो उसने टीका का असर बताकर इसे गंभीरता से नहीं लिया। शाम को शिवम की मौत हो गई। तहरीर देने पर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन रिपोर्ट अब तक दर्ज नहीं की है। बिलसंडा पुलिस लगातार उन्हें गुमराह कर रही है। मंगलवार को अवनीश ने एसपी अतुल कुमार से शिकायत की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button