शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गांव मौजपुर में घरों में घुसा तालाब का पानी

Connect News 24

तिलहर। गांव मौजपुर में तालाब का गंदा पानी गलियों और घरों में घुसने से आक्रोशित ग्रामीण बुधवार को खंड विकास कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। बीडीओ ब्रजेश कुमार मिश्र ने समस्या को डीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, लेकिन आंदोलित महिलाओं ने समस्या का निदान न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

बुधवार की सुबह ग्राम मौजमपुर जन कल्याण समिति की महासचिव ईश्वरी देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने महिलाओं और बच्चों के साथ खंड विकास कार्यालय में बैनर लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ईश्वरी देवी ने बताया कि उनके आंबेडकर गांव मौजपुर में स्थित तालाब का गंदा पानी कोई निकास न होने के कारण सड़कों पर भरने के साथ ही कई घरों में भरा हुआ है।

समाधान दिवस में डीएम से लेकर अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। कहा कि तालाब की गंदगी और जहरीले जीव घरों में घुस रहे हैं। गंदगी से संक्रामक रोग भी फैलने की आशंका है। धरनास्थल पर पहुंचे बीडीओ ब्रजेश कुमार मिश्र ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने समस्या का निदान न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। इस दौरान हंसमुखी देवी, गायत्री, संगीता, चंद्रपाल, निर्मला देवी, आनंद गोपाल, रामपाल, पवन, लालाराम, कुसुम, सुनीता, रामलाल वर्मा, कमलेश, कीर्ति, अलका वर्मा, जमुना देवी, पिंकी, राजेश कुमारी, कविता, मीणा, सुमन आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button