Pilibhit News: पिट्ठू रेस में पूर्णिमा, 15 सौ मीटर में रवि जीते

स्वतंत्रता दिवस पर शहर के गांधी स्टेडियम में आयेजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती बालिकाण्
पीलीभीत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस पर गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने गांधी स्टेडियम प्रांगण में तिरंगा फहराया। मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पिट्ठू रेस महिला वर्ग में पूर्णिमा, ज्योति, निशा, छाया, निहारिका और अंशिका ने क्रमश पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान पाया। पुरुष वर्ग में संजीव कुमार, अभिषेक गंगवार, अर्पित पांडेय, अभिषेक त्रिवेदी, सोनू भारद्वाज व रवि शर्मा क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।
पंद्रह सौ मीटर रेस में रवि चौहान ने पहला, गौरव सिंह ने दूसरा, बहादुर सिंह ने तीसरा, अनमोल कुमार ने चौथा और मोहम्मद तसलीम ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर महिला ओपन वर्ग में निशा, पूर्णिमा गंगवार, अमनप्रीत कौर, नित्या व प्रीति क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं। बैडमिंटन की अंडर-10, अंडर-13 बालक वर्ग की एकल और अंडर-13 बालिकाओं के एकल मैच भी खेले गए।
कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार सिंह, खेल प्रशिक्षक राजेश शुक्ला, वॉलीबॉल खिलाड़ी पूरन बिष्ट, आजीवन सदस्य जगदीश सक्सेना, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार, फुटबॉल कोच अविनाश शर्मा, हॉकी कोच प्रगति सिंह, वेट लिफ्टिंग कोच महेश कुमार, कबड्डी कोच पिंकू कुमार, बैडमिंटन कोच शादाब वरिष्ठ फुटबॉल खिलाडी गीता सिंह, एथलीट कोच दयावती आदि की सहभागिता रही।

स्वतंत्रता दिवस पर शहर के गांधी स्टेडियम में आयेजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती बालिकाण्