Shahjahanpur News: मोहल्ला रंगील चौपाल में भरे जाने लगे गड्ढे

मोहल्ला रंगीन चौपाल में सड़क के गड्ढों को भरते मजदूर
शाहजहांपुर। मोहल्ला रंगीन चौपाल के लोगों को आखिरकार राहत मिल ही गई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को ठेकेदार व मजदूर मोहल्ले में पहुंचे और सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों को भरने का काम शुरु कर दिया।
सीवर लाइन डालने के लिए मोहल्ला रंगीन चौपाल में गलियों की खोदाई और बारिश के बाद दलदल होने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शुक्रवार को जल निगम के एक्सईएन सुुनील कुमार के निर्देश पर ठेकेदार और मजदूर मोहल्ले में पहुंचे ओर गड्ढों को भरने का काम शुरू कराया। इससे मोहल्ले वालों को राहत मिली। इसके साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में अब परेशानी नहीं होगी। यहां बता दें कि मंगलवार को बारिश होने के कारण पूरा मोहल्ला दलदल में तब्दील हो गया था।

