Shahjahanpur News: निसरजई में तार टूटने से दो घंटे गुल रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। निगोही रोड उपकेंद्र पर मंगलवार को निसरजई फीडर करीब दो घंटे तक बंद रहा। तार टूटने के चलते बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह करीब आठ बजे निसरजई फीडर में किसानों वाली गली के पास तार टूटने से बिजली गुल हो गई। लाइन फाॅल्ट के चलते लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया तो कर्मियों ने तार टूटने की जानकारी दी। इस दौरान निसरजई, एमनजई समेत कई मोहल्लाें की बिजली आपूर्ति बाधित रही। संवाद
–
चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा
शाहजहांपुर। बिजली निगम के चेकिंग अभियान में चार लोग चोरी करते हुए पकड़े गए। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। एई मीटर पीसी सागर ने बताया कि तिलहर के मोहल्ला उमरपुर में रईस अहमद व चौहटिया निवासी मोहम्मद शफी, बाडूजई प्रथम के विनोद कुमार, कटिया टोला के विजय गुप्ता को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। संवाद