शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्रधान के भाइयों पर नहर भूमि को बेचने का आरोप, रिपोर्ट

Connect News 24

पुवायां। राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना शारदा नहर के अधिशासी अभियंता सुरेशचंद्र आजाद ने नहर की भूमि को बेचने और अवैध कब्जा करने के आरोप में प्रधान सहित कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुरेशचंद्र आजाद ने बताया कि गांव नवाबपुर गंगा में नहर की बाईं पटरी पर विभाग की जमीन है। पूर्व में गांव चकऊदन के अजयपाल, रंजीत ने इस पर कब्जा कर लिया था। 31 मार्च को नायब तहसीलदार आशीष सिंह ने पक्की पैमाइश कराई थी और अवैध कब्जे हटवाए थे। वर्तमान प्रधान श्रवण कुमार के भाई पिंकू, मदन, मनोज, विमलेश, पंकज, शोभित ने जमीन को राजाराम की पुत्री अंजनी को 8.50 लाख में बेच दिया। निर्माण रोकने का प्रयास किया तो प्रधान और उनके भाई झगड़ने लगे।

इसकी शिकायत तहसील समाधान दिवस में भी की गई थी। दूसरे गाटा संख्या जो कब्जा मुक्त था, उस पर भी गांव चकऊदन के अजयपाल और रंजीत ने जोतकर अवैध कब्जा कर लिया है। अधिशासी अभियंता की तहरीर पर प्रधान, उनके भइयों और अजयपाल, रंजीत पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button