शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्रतापगढ़ के युवक की सड़क हादसे में मौत

Connect News 24

Pratapgarh youth dies in road accident

प्रतापगढ़ के रमेश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार-बंडा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई।

प्रतापगढ़ जिले के थाना बाघराम के गांव मोतीराम पुरवा बंधन गोपालपुर निवासी महरामदीन के 28 वर्षीय पुत्र रमेश गांव खमरिया गदियाना के पास स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। वह भट्ठे पर ही ममेरे भाई कमलेश के साथ रहते थे। रमेश की पत्नी और बच्चे प्रतापगढ़ में हैं। रविवार दोपहर बाद तीन बजे रमेश पैदल कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बंडा की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी पर भट्ठे से अन्य श्रमिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कमलेश ने पुलिस को बताया कि रमेश 15 दिन पूर्व ही भट्ठे पर काम करने आया था। उस पर मां रजनी देवी, भाई शेषनाथ, पत्नी शांति देवी और तीन छोटे बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कमलेश की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जिस वाहन से दुर्घटना हुई है, उसका पता लगाया जा रहा है।

पत्नी भी हो गई थी घायल

कमलेश कुमार ने बताया कि रमेश की पत्नी शांति देवी शनिवार को प्रतापगढ़ में परिजन के साथ बाइक से बाजार जा रही थी। रास्ते में किसी वाहन की टक्कर बाइक में लग जाने से शांति देवी भी घायल हो गई थीं। शांति देवी का प्रतापगढ़ में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button