शाहजहाँपुर

ढाईघाट मेला : तीन दिन में दुरुस्त कराएं व्यवस्थाएं

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 29 Jan 2024 02:27 AM IST

Dhai Ghat Fair: Get the arrangements repaired in three days

ढाईघाट मेले का निरीक्षण करते फरुखाबाद के डीएम-एसपी व अन्य अधिकारी।स्रोत: जागरुक पाठक

मिर्जापुर। ढाईघाट गंगा तट पर चल रहे माघ मेले का फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी विकास कुमार ने निरीक्षण किया। अचानक मेले में आला अफसरों को पहुंचने से मेला प्रबंधन में लगे कर्मचारियों में खलबली मच गई।

डीएम ने मेले में श्रद्धालु सुविधाएं मुहैया करवा रहे शाहजहांपुर जिला पंचायत प्रशासन के कार्यों पर असंतोष जताया। कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रैन बसेरा सहित सभी सुविधाएं तीन दिन में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कार्रवाई के लिए शासन को भेजने की चेतावनी भी दी। स्पष्ट किया कि अगले वर्ष ढाईघाट के सभी मेले फर्रुखाबाद प्रशासन की ओर से कराए जाएंगे। डीएम ने मेले में जिला पंचायत के कैंप कार्यालय में मेला बाबू अनिल कुमार द्विवेदी से मेले के आय-व्यय की जानकारी ली। मेला बाबू ने बताया कि माघ मेले में व्यवस्थाओं पर लगभग 40 लाख रुपये व्यय होता है। जबकि, मेले से आय 20 से 22 लाख के आसपास होती है। इस पर डीएम ने आय से अधिक व्यय पर प्रश्न उठाया, तो मेला बाबू ने बताया कि यह व्यय जनहित में वर्षों से किया जा रहा है। डीएम ने स्पष्ट किया कि अगले वर्ष से जब ढाईघाट के मेले फर्रुखाबाद जिला पंचायत प्रशासन संपन्न करवाएगा, तब आय व्यय की हकीकत पता चलेगी। इस मौके पर एसडीएम कायमगंज यदुवंश कुमार वर्मा, सीओ शैलेंद्र सिंह, कोतवाल शमसाबाद बलराज भाटी, मेला कोतवाली प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button