शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मेडिकल स्टोर से खरीदी दवा खाने के बाद पुजारी की मौत

Connect News 24

Priest dies after consuming medicine bought from medical store

निगोही में पुजारी अरविंद शर्मा की मौत के बाद घटनास्थल पर एकत्रित लोग।

शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलवे गौटिया निवासी पुजारी अरविंद शर्मा (50) की मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खाने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल स्टोर-क्लीनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया। मामले की थाने में तहरीर दी गई है।

मूलत: पीलीभीत निवासी अरविंद शर्मा रेलवे गौटिया में कुछ वर्ष से रहने लगे थे। वह धार्मिक अनुष्ठान भी करते थे। रविवार को उनके पेट में दर्द होने पर पत्नी रीना शर्मा मेडिकल स्टोर व क्लीनिक चलाने वाले एक व्यक्ति के पास गईं। रीना के अनुसार, एसिडिटी के चलते पेट में दर्द होने की दवा मांगी। दवा खाने के बाद ही अरविंद शर्मा की हालत बिगड़ गई। लगभग दस मिनट के भीतर ही उनकी मौत हो गई।

परिजन शव लेकर क्लीनिक पर पहुंच गए। उन्होंने गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया। रीना शर्मा की ओर से तहरीर आने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अरविंद का आठ माह का बेटा आयुष है।

सूचना आने के बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। हंगामे के दौरान क्लीनिक बंद कर संचालक भाग गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

– अमित चौरसिया, सीओ सदर

पुजारी अरविंद की मौत की सूचना के बाद एमओआईसी डॉ. नितिन ने जांच की है। अरविंद की पहले से सांस फूलती थी। सोमवार को डिप्टी सीएमओ को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।

– डॉ. आरके गौतम, सीएमओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button