Shahjahanpur News: प्राथमिक शिक्षकों ने 18 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में शिक्षकों को संबाेधित करते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्ष
धरना देने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को जिलेभर के शिक्षक-शिक्षिकाएं 18 सूत्री मांगों को लेकर खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर एकत्र हुए और धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए रणवीर सिंह को सौंपा।
संघ के प्रांतीय महामंत्री व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक पुरानी पेंशन की बहाली, राज्य कर्मचारियों की तरह उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, प्रतिकर अवकाश, अध्ययन अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, प्रत्येक प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति-तैनाती, उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की तरह चयन वेतनमान में 12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सभी शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान आदि 18 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से अनुरोध चुके हैं। अब तक कार्रवाई न होने से शिक्षक क्षुब्ध हैं।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर बेसिक शिक्षकों एवं शिक्षा से संबंधित तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर समाचार प्रकाशित कराए जाने का आरोप भी लगाया। उनके अलावा कोषाध्यक्ष रवींद्र पाल प्रजापति, जिला मंत्री देवेश कुमार वाजपेयी ने भी विचार रखे। इस मौके पर मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, प्रांतीय प्रचार मंत्री अर्चना तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, यशपाल सिंह यादव, सरताज अली, नवेंदु मिश्रा, अश्वनी आदि मौजूद रहे।

खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में शिक्षकों को संबाेधित करते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्ष