शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खुटार में जमीन के विवाद में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार। शनिवार को नगर में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद चालान कर दिया गया।

नगर निवासी आशीष गुप्ता ने तहरीर देते हुए बताया कि पारिवारिक जगह को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसकी पंचायत शनिवार को थाने में भी हुई थी। दोनों पक्षों में रविवार को समझौता होने की बात तय हुई थी। जिस पर थाने से दोनों पक्ष अपने-अपने घर को चले गए। घर पहुंचने के बाद पुनीत, गोविंद, दिलीप, अशोक और आदित्य मामूली बात पर हमलावर हो गए और उनके पिता श्री निवास के सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया।

उधर दूसरे पक्ष के अवनीश गुप्ता ने बताया कि पूर्व सभासद आशीष गुप्ता कई दिनों से जमीन के विवाद को लेकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। थाने में रविवार को पंचायत होने की बात तय होने के बाद शनिवार शाम को श्री निवास, आशीष, विवेक, रमाकांत, विवेक, सोनू, हरेश ने घर पर ईंटों से हमला कर दिया। इससे उनके भाई-बहन घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुनीत और गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button