शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्रियंका बनीं अध्यक्ष और स्तुति सचिव

Connect News 24

Priyanka became president and praise secretary

रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से नवमनोनीत सदस्यों का स्वागत किया गया। विज्ञ​प्ति

शाहजहांपुर। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की नई कार्यकारिणी का गठन रोजा स्थित प्रकाश हेल्थ सेंटर पर किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से प्रियंका कपूर को विंग का अध्यक्ष और स्तुति गुप्ता को सचिव मनोनीत किया गया।

इनके अलावा शुभा शर्मा को कोषाध्यक्ष और रचना अवस्थी को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। महिमा शुक्ला को सह-सचिव मनोनीत किया गया। सभी सदस्यों को विंग की पदाधिकारी सुनीता, रचना सिंह, विम्मी सैनी, वीणा सिंह और डॉ. नमिता सिंह ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

अध्यक्ष प्रियंका कपूर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर पौधरोपण के कार्यों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। सचिव स्तुति गुप्ता ने बताया कि विंग की ओर से महिला उत्थान के लिए काम किया जा रहा है। इसके तहत मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर सीमा वाजपेयी, अलका, संगीता, लक्ष्मी, प्रतिमा, शिवा, उर्मिला, सोनी, किरण आदि सदस्य मौजूद रहे। सभी का आभार संस्थापक डॉ. नमिता सिंह ने जताया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button