शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मायके से लापता हुई युवती, एक महीने बाद दर्ज कराई गुमशुदगी

Connect News 24

पुवायां। दवा लेने गई युवती के लापता होने पर भाई ने एक माह बाद गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी जलालाबाद क्षेत्र में की थी। उनकी बहन मायके आई थी। आठ जून को उनकी बहन डेढ़ वर्ष के पुत्र के साथ दवा लेने पुवायां गई थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। ससुराल में पता किया तो जानकारी मिली कि बहन वहां भी नहीं पहुंची है। काफी तलाश करने पर भी बहन का पता नहीं लगने पर भाई ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button