शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्रकाश पर्व पर निकाली शोभायात्रा

Connect News 24

शाहजहांपुर। सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर रविवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसकी शुरुआत श्री गुरु नानक आश्रम गुरुद्वारा कुटिया साहिब से हुई।

शोभायात्रा में सबसे आगे पाइप मिलेट्री बैंड, अमृतसर मुख्य आकर्षण था। माता साहिब कौर जत्था नवनीत कौर ग्रुप कीर्तन करते चल रहे थे। गुरु नानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल की प्रधानाचार्य हरमीत कौर के निर्देशन में छात्राएं आकर्षक ड्रेस के साथ अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करती नजर आईं। खालसा शिशु सदन जूनियर हाई स्कूल के बच्चे धार्मिक वेषभूषा में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। बीच में रणजीत अखाड़ा पार्टी ने वीरता के करतब का शानदार प्रदर्शन किया। पंज प्यारे, गुरु ग्रंथ साहिब के आगे आगे चल रहे थे। संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर अपनी आस्था प्रकट की। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग लाल इमली चौराहा, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते गुरुद्वारा सिंह सभा कचहरी रोड में समापन हुआ। वहां पर संगत का स्वागत गुरद्वारा कमेटी की प्रधान कमलेश कौर ने किया। प्रत्येक मार्ग पर संगत की ओर से द्वार लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। गुरुद्वारा साहिब में लंगर वितरित किया गया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से संरक्षक राजेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, रणजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह गोल्डी, परमीत सिंह होरा, रवींद्र सिंह, अरविंदर सिंह, जसवीर सिंह, परमवीर सिंह आदि शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button