Shahjahanpur News: वाल्मीकि प्रकाशोत्सव पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
शाहजहांपुर। भगवान वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव पर शनिवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह स्वागत हुआ। इसके साथ ही गांधी भवन में सभा का आयोजन हुआ।
मोहल्ला वजीरगंज से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा पक्का पुल से चार खंभा, चौक से मंडी, भारद्वाजी में वाल्मीकि मंदिर पहुंची जहां प्रसाद वितरण के बाद घंटाघर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शोभायात्रा का बहादुगंज, सदर बाजार, टाउनहाल, तेल टंकी से कटिया टोला पहुंचकर समापन हो गया। शोभायात्रा में देवस्वरूपों की झांकियां शामिल हुईं।
इसके बाद गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस बीच भगवान वाल्मीकि को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, रामकृपाल मानू, आकाश आनंद, अमरदीप, मुरारी लाल भास्कर, मनोज गंगा, रमेश चंद्र राजकुमार, आशुतोष आनंद आदि मौजूद रहे।

