शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: लघु उद्योग से बने उत्पाद कई प्रदेशों में मचा रहे धूम

Connect News 24

Products made from small scale industries are making a splash in many states

अरुण पांडेय, जिला विकास प्रबंधक

शाहजहांपुर। जनपद में स्थापित लघु उद्योग रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ ही दूसरे प्रदेशों तक जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। लघु उद्योगों में बने उत्पाद देश के कई प्रदेशों में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। कुछ उत्पाद पड़ोसी देश नेपाल तक जा रहे हैं।

मध्यम, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग (एमएसएमई) में जिले के 17500 उद्यमी पंजीकृत हैं, जबकि जमौर में 53 लघु इकाइयां स्थापित हैं। इनके बने प्रोडक्ट प्रदेशों में अपनी धाक जमाए हुए हैं। आईआईए के पूर्व सचिव रोहित गोयल बताते हैं कि जिले की फैक्टरी में बनी नमकीन की बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बड़ी खपत है। इसी तरह चावल चूड़ा नेपाल और बंगाल तक भेजा जाता है।

आंवला के उत्पाद कैंडी, जैम, केचअप आदि की सप्लाई राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश के कई शहरों में होती है। इसके अतिरिक्त लघु उद्योगों में बनी दाल, गुड़ उत्पाद भी दूसरे प्रदेशों में पसंद किया जा रहा। इन इकाइयों में बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिला है, साथ ही दूसरे प्रदेशों तक जिले का नाम भी रोशन हो रहा।

लघु उद्योग जिले में काफी बेहतर स्थिति में हैं। यहां बने उत्पादों की दूसरे प्रदेशों में काफी ज्यादा मांग है। कई उत्पाद पड़ोसी देश नेपाल तक जा रहे हैं।

– अरुण पांडेय, जिला विकास प्रबंधक उद्योग केंद्र


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button