शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुवायां नगर पालिका बोर्ड बैठक में सीमा विस्तार का प्रस्ताव पास

Connect News 24

Proposal for boundary expansion passed in Puwayan Municipality Board meeting

पुवायां नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद चेयरमैन और सदस्य। संवाद

पालिका बनवाएगी एक कॉन्वेंट स्कूल और एक गेस्ट हाउस

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां। पुवायां नगर पालिका बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में नगर पालिका के सीमा विस्तार सहित कई प्रस्ताव पास किए गए।

चेयरमैन संजय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शाहजहांपुर रोड पर तुलाराम बाबा स्थान तक, मोहम्मदी रोड पर बाइपास तक, खुटार रोड पर हाईवे बाइपास मोड़ तक, निगोही रोड पर जाठियापुर बुजुर्ग मोड़ तक, बंडा रोड पर टेहरी पेट्रोल पंप तक, नाहिल रोड पर घनश्यामपुर बुजुर्ग तक, समुलिया गांव के आसपास बनी नई काॅलोनियों को और ढकिया रोड पर जनकापुर से मोहम्मदी रोड तक के क्षेत्र को नगर पालिका में शामिल करके सीमा विस्तार करने का प्रस्ताव पास किया गया।

इसके अलावा नगर पालिका की ओर से एक कॉन्वेंट स्कूल बनवाने और एक गेस्ट हाउस बनवाने का भी प्रस्ताव पास किया गया। चेयरमैन ने कहा कि कॉन्वेंट स्कूल बनने से गरीब तबके के बच्चों को बड़ा लाभ होगा और गेस्ट हाउस बनने से पालिका की आय में इजाफा होने के साथ ही लोगों को रुकने की सुविधा भी मिल सकेगी।

बैठक में तमाम सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य करने और समस्याओं को बोर्ड बैठक में रखा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button