शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन

Connect News 24

Protest against lathicharge on advocates in Hapur

पुवायां में एसडीएम को ज्ञापन देते वकील

शाहजहांपुर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोशित वकील बुधवार को प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन देकर हापुड़ कांड के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।

बुधवार को पहले सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्याें ने राजीव सभागार में बैठक की। इस बीच कलक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। सदर, रोजा, कोतवाली, आरसी मिशन, सेहरामऊ दक्षिणी और सिंधौली पुलिस को तैनात कर दिया गया था। करीब 10.45 बजे अधिवक्ताओं की भीड़ राजीव भवन से निकलकर कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे।

अधिवक्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। अधिवक्ताओं की मांग थी कि हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। अधिवक्ता कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए डीएम को ज्ञापन देने की बात पर अड़ गए। कुछ देर में अधिकारियों ने समझाकर मामले को शांत किया है। एडीएम एफआर ने अधिक्ताओं ने ज्ञापन लिया। इस दौरान सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश कुमार वैश्य, महासचिव सुधीर कुमार पांडेय, अक्षय प्रताप, सूरज प्रताप, अभिषेक मिश्र, संदीप मिश्र, अर्पित सिंह, गरिमा तिवारी, पूजा आदि रहे।

वहीं कलान तहसील में अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना का विरोध किया। कलान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र शाक्य द्वारा इस संबंध में ज्ञापन दिया गया। विवेक यादव, ओम शरण यादव, सतपाल यादव, अनूप कुमार मौर्य, नरेंद्र यादव, अनिल यादव, सुधाकर यादव, अमित कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

तिलहर। हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में यहां अधिवक्ताओं ने हड़ताल की। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अंजलि गंगवार को देकर दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने और घायल वकीलों के इलाज के लिए मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव नरेश चंद्र सक्सेना, आशीष अवस्थी, अरुण कुमार सिंह, सत्यपाल, शिवशरण, अखिलेश्वर सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, शीलेंद्र मोहन मिश्रा, श्रवण कुमार सिंह, नीरज शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। संवाद

जलालाबाद में अधिवक्ताओं ने फूंका पुतला

जलालाबाद। तहसील बार संघ के बैनर तले वकीलों ने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका और एसडीएम को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन तहसीलदार पैगाम हैदर को दिया। ज्ञापन में लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों तथा सीओ को बर्खास्त करने, हापुड़ के डीएम व एसपी का तबादला करने, घायल अधिवक्ताओं का समुचित इलाज व उन्हें 50 लाख की सहायता उपलब्ध कराने के अलावा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई है। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, महासचिव संदीप मिश्रा, मनोज द्विवेदी, प्रदीप श्रीवास्तव, जितेंद्र मिश्रा, अवधेश श्रीवास्तव, राजीव सक्सेना आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद

विरोध में हड़ताल पर रहे वकील

– तहसील बार एसोसिएशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां। हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बुधवार को हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में मांग की गई है कि वकीलों पर लाठीचार्ज करने के दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए। हापुड़ के डीएम, एसपी और सीओ को तत्काल हटाया जाए। अधिवक्ताओं का इलाज कराने के साथ ही मुआवजा दिया जाना चाहिए। प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किया जाए। हापुड़ के वकीलों के समर्थन और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर वकीलों ने बुधवार को न्यायिक कार्य नहीं किया।

उधर, राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच की ओर से भी मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में हापुड़ की घटना में वकीलों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने के समय तमाम वकील मौजूद रहे।

इसके अलावा सिविल बार एसोसिएशन के वकीलों ने भी बुधवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। न्यायालय परिसर में वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई है।

पुवायां में एसडीएम को ज्ञापन देते वकील

पुवायां में एसडीएम को ज्ञापन देते वकील

पुवायां में एसडीएम को ज्ञापन देते वकील

पुवायां में एसडीएम को ज्ञापन देते वकील

पुवायां में एसडीएम को ज्ञापन देते वकील

पुवायां में एसडीएम को ज्ञापन देते वकील

पुवायां में एसडीएम को ज्ञापन देते वकील

पुवायां में एसडीएम को ज्ञापन देते वकील


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button