शाहजहाँपुर

UP News: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से बच्ची चुराकर भागा युवक, लोगों ने पीछा किया तो पटककर मार डाला

Connect News 24

child thief kills eight month old girl by slamming her at shahjahanpur railway station

घटनास्थल पर पड़ी दूध की बोतल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार रात रेलवे स्टेशन के बाहर मां के साथ रही मासूम बच्ची को चुराकर एक युवक भागने लगा। बच्ची को लेकर युवक को भागता देख वहां मौजूद लोगों ने उसका पीछा किया।

भीड़ को अपने पीछे देखकर सनकी युवक ने मासूम बच्ची को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसे हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें- स्कूल में दुष्कर्म की कोशिश: प्रधानाध्यापिका ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कमरे में बुलाकर कपड़े फाड़े

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button