शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिया धरना

Connect News 24

Protest for restoration of old pension

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए सिटी मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश को ज्ञापन देते एनजेसीए के सदस्य

शाहजहांपुर। एनजेसीए के नेतृत्व में पुरानी पेंशन योजना बहाली आंदोलन के तहत सोमवार को गांधी भवन में धरना दिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश मिश्रा को सौंपा गया।

धरना स्थल पर एनजेसीए के जिला संयोजक नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए पूरे देश में 21-22 नवंबर को सभी कर्मचारी और शिक्षक महाहड़ताल करेंगे। इसमें भारत बंद रहेगा। बोले कि सरकार को हमारी मांगें पूरी करनी ही होंगी।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और एनजेसीए के सह संयोजक ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि दिल्ली में पेंशन अधिकार महारैली के बाद जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन का उद्देश्य सभी को जागरूक करना है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकमल आर्य ने सभी शिक्षकों से आपस में एक-दूसरे कों जोड़ते हुए अपने हक के लिए लड़ने का आह्वान किया।

एनआरएमयू सचिव शिवकुमार सक्सेना ने कहा कि नरमू हर तरह के आंदोलन में साथ हैं। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री गौरव शुक्ला, जिला महामंत्री सुनील मौर्या, सचिन मिश्रा, रिपुदमन सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, धीरज रस्तोगी, विनोद गुप्ता, पल्लवी गुप्ता, लाल सिंह, भुवनेश गुप्ता, श्याम मोहन मिश्रा, विक्रांत मिश्रा, देवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश राजपूत आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button