शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जनसमस्याओं को लेकर डालमिया चीनी मिल में धरना

Connect News 24

Protest in Dalmia Sugar Mill regarding public problems

गिरगिचा ​स्थित डालमिया चीनी मिल में धरना देते अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन की ब्लॉक कमेटी निगो

निगोही। अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन की ब्लॉक कमेटी निगोही के पदाधिकारियों ने गिरगिचा स्थित डालमिया चीनी मिल में धरना दिया। मिल के जीएम को ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया गया।

ज्ञापन में कहा कि मिल से रोड के किनारे गिरने वाला पाता लोगों को आंख में पड़ता है। इसकी वजह से कई बार दुर्घटना हो चुकी है। इसे रोड किनारे से हटाकर अलग व्यवस्था पर ले जाया जाए। सड़क पर जाम न लगे इसके इंतजाम भी किए जाएं। जीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, जिला सचिव कमलेश कुमार, जिलाध्यक्ष राजू कुरैशी, जिला प्रभारी महेश चंद्र गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक कश्यप, मकबूल आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button