शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: घर-घर पहुंचकर वितरित किए गए पूजित अक्षत

Connect News 24

Worshiped Akshat distributed from door to door

तिलहर के गांव सुरेली में संघ कार्यकर्ता ग्रामीणों को अक्षत और पत्रक वितरित करते हुए

शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलता रहा अभियान, 22 जनवरी को दीपावली मनाने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व पूजित अक्षत घर-घर पहुंचाने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा।

शनिवार को महानगर के विभिन्न नगरों में टोलियां अपने अभियान पर निकलीं। घर-घर कुंडी खटखटाकर लोगों को अयोध्या से आए पूजित अक्षत निमंत्रण पत्रक एवं श्री राम मंदिर का चित्र भेंट कर आमंत्रित किया। इस दौरान लोधीपुर, सुभाष नगर, तारीन बहादुरगंज, अंटा, बहादुरपुरा में पत्रक बांटे गए। इस दौरान सुनील तिवारी, वीरेंद्र विष्ट, विशाल गौरव, गौरव कुमार प्रदीप पाल, चंद्रेश कुमार, प्रदीप प्रजापति, वीरेंदर सिंह, सुनील तिवारी, प्रदीप मिश्रा, रवि कुमार, राकेश शुक्ल, दिनेश त्रिपाठी, अरविंद मिश्रा, अजय मिश्रा, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

तिलहर के गांव सरेली में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या से आए पूजित अक्षत और पत्रक वितरण किया। नगर प्रचारक विपिन मिश्रा, खंड विद्यार्थी प्रमुख चंदन सिंह, अवधेश सिंह, आचार्य शिवम शर्मा, आचार्य प्रभास तिवारी, खंड सेवा प्रमुख सतीश राठौर, दीपक, विनायक वाजपेयी, आदित्य, दुर्गेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

जैतीपुर में कुआं डांडा, मकरंदपुर अगरोली, जल्लापुर, कुनियां, हदीरा, बिहारीपुर, भनपुरा खमरिया, मीरपुर, गढ़िया रंगीन में निमंत्रण बांटा गया। इस मौके पर विचित्रपाल संदीप यादव, सूर्यकांत मिश्र, रामौतार, दीनानाथ अमरजीत सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह यादव, आदि मौजूद रहे। वहीं मीरपुर में कलश यात्रा निकली। इसमें अभाविप के मचकेंद्र सिंह, उमेश सिंह, अमित कुमार, चंद्रसेन, रामसिंह शामिल रहे।

कलान में थाना रोड, ब्लॉक रोड, थाना परिसर, दुर्गानगर, ब्रह्मदेवनगर, सरस्वती नगर में अक्षत व निमंत्रण पत्र वितरण हुआ। शलभ मिश्रा, शक्ति सिंह, दीपू, रजत गुप्ता, भास्कर राज, गगन गुप्ता, कौशल, अमन, सुमित शामिल रहे। बंडा के मोहल्ला धर्मापुर, देवस्थान, रामनगर काॅलोनी, गायत्री नगर में पूजित अक्षत व श्रीराम के चित्र देकर निमंत्रण दिया गया।

सुधीर सिंह, राहुल सिंह, केशव देव पांडेय, शिवम त्रिवेदी, उत्कर्ष सिंह, अजीत सिंह, उत्कर्ष शुक्ला, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

तिलहर के गांव सुरेली में संघ कार्यकर्ता ग्रामीणों को अक्षत और पत्रक वितरित करते हुए

तिलहर के गांव सुरेली में संघ कार्यकर्ता ग्रामीणों को अक्षत और पत्रक वितरित करते हुए

तिलहर के गांव सुरेली में संघ कार्यकर्ता ग्रामीणों को अक्षत और पत्रक वितरित करते हुए

तिलहर के गांव सुरेली में संघ कार्यकर्ता ग्रामीणों को अक्षत और पत्रक वितरित करते हुए


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button