शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: लावारिस अस्थियों का विसर्जन करेगी पंजाबी महासभा

Connect News 24

शाहजहांपुर। पंजाबी महासभा की जिला कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें लावारिस अस्थियों का विसर्जन विधि-विधान से फर्रुखाबाद स्थित गंगा नदी में करने पर जोर दिया गया।

अध्यक्ष किशन लाल छावड़ा ने बताया कि जिन परिवारों के सदस्यों की अस्थियां मोक्षधाम लालपुल, स्वर्गधाम गर्रा पुल व गदियाना श्मशान में रखी हैं। उनमें 31 अगस्त से पहले की अस्थियों को महासभा अमावस्या के दिन 14 अक्तूबर को विधि-विधान से फर्रुखाबाद की गंगा में प्रवाहित कर देगी। संयोजक सुरेंद्र सेठी ने बताया कि सुबह नौ बजे प्रसाद भवन के पास बसों के जरिये अस्थि विसर्जन के लिए सभी रवाना होंगे। बैठक में महामंत्री लाजपत बत्रा, महामंत्री हरीश बजाज, विनय चड्ढा, रूपेश कुमार बोहरा, प्रेम नारंग, विजय तुली, चंद्र प्रकाश गुलाटी, सुनील गुप्ता, मोहन ग्रोवर आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button