शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गन्ना भुगतान में जिले में पहले नंबर पर पुवायां की सहकारी चीनी मिल

Connect News 24

Puwayan's cooperative sugar mill ranks first in the district in sugarcane payment.

किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम दानवीर सिंह। संवाद

पुवायां। जिले में पुवायां की किसान सहकारी चीनी मिल समय से भुगतान करने के मामले में जिले में प्रथम स्थान पर चल रही है। मिल की ओर से सात जनवरी तक लिए गए गन्ने का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया है।

प्रदेश सरकार ने गन्ना आपूर्ति के 14 दिनों के अंदर किसानों का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत इस बार पुवायां की किसान सहकारी चीनी मिल समय से भुगतान कर रही है। मिल की ओर से पेराई सत्र शुरू होने से लेकर 15 जनवरी तक कुल 61.58 लाख रुपये का गन्ना खरीदा है। जिसमें से सात जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का 52.38 लाख रुपये का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है। 15 जनवरी तक पेराई किए गए गन्ने का अब 9.20 लाख रुपये का भुगतान शेष है। मिल को अब तक कुल 9288 किसानों ने गन्ना आपूर्ति की है, जिसमें से 9248 किसानों का भुगतान हो चुका है। मात्र 40 किसानों का भुगतान पीछे चल रहा है।

वहीं निगोही की डालमियां और और रोजा मिल पांच जनवरी तक लिए गए गन्ने का भुगतान कर संयुक्त रूप से जनपद में दूसरे स्थान पर हैं। तिलहर की सहकारी चीनी मिल 24 दिसंबर तक का भुगतान करके तीसरे और बजाज चीनी मिल मकसूदापुर 12 नवंबर तक का भुगतान करके चौथे स्थान पर चल रही है।

किसानों को गन्ने का भुगतान समय से किया जा रहा है। वर्तमान पेराई सत्र में सात जनवरी तक का 85.06 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। मिल का प्रयास है कि किसानों को भुगतान मिलने में परेशानी का सामना न करना पड़े।

दानवीर सिंह, जीएम, किसान सहकारी चीनी मिल पुवायां

सरकार के आदेशानुसार पुवायां, निगोही, रोजा और तिलहर मिल का भुगतान ठीक चल रहा है। मकसूदापुर मिल ने मात्र 12 नवंबर तक का ही भुगतान किया है। इसीलिए नोटिस जारी कर भुगतान व्यवस्था बेहतर करने के लिए कहा गया है।

जितेंद्र मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी शाहजहांपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button