शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर से गुजरेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 21 Jan 2024 02:38 AM IST

Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra will pass through Shahjahanpur

कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में उप​स्थित कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन

शाहजहांपुर। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष और लोकसभा प्रभारी प्रेमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पूरी मजबूती के साथ हर बूथ तक संगठन को खड़ा करना है। हर घर तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाना है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शाहजहांपुर से होकर गुजरेगी। हमें अभी से यात्रा की तैयारी में जुटना होगा।

प्रदेश महासचिव और मंडल प्रभारी ओमवीर यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को ध्यानपूर्वक अपने नेताओं की बात को सुनना चाहिए ताकि अपनी बात को बेहतर ढंग से जनता तक पहुंचा पाएं। सभी लोगों को आपसी मनमुटाव भुलाकर संगठन के काम को आगे बढ़ाना है। प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी ईश्वरदयाल पासी ने कहा कि जिले और शहर में सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी और नए सिरे से संगठन विस्तार होगा। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने बंद कमरे में पदाधिकारियों और लोकसभा आवेदकों से एक-एक कर बातचीत की। अर्चना वाल्मीकि ने लोकसभा टिकट के लिए अपना आवेदन वरिष्ठ नेताओं को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, अशफाक उल्ला खान, कुमुद गंगवार, तनवीर सफदर आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button