शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: राशन दुकानों पर छापा, अव्यवस्थित मिले रजिस्टर

Connect News 24

Ration shops raided, registers found in disarray

उचित दर विक्रेता की दुकान ई-पॉश मशीन चेक करते सिटी मजिस्ट्रेट। प्रशासन

शाहजहांपुर। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने बुधवार को राशन दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान उन्हें कई जगह स्टॉक रजिस्टर व्यवस्थित नहीं मिले। उन्होंने दुकानदारों को सही से राशन वितरण करने की हिदायत दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट बनाकर डीएम को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने लोधीपुर में राजवीर सिंह, खिरनीबाग में प्रदीप वर्मा, दिलाजाक में राधा देवी, सरायकाइयां में सुनील गुप्ता, ख्वाजा फिरोज में सर्वेश मिश्रा की राशन की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान किसी दुकान पर ई-पॉश मशीन ठीक नहीं मिली, तो किसी पर स्टॉक रजिस्टर व्यवस्थित नहीं था।

कहीं खाद्यान और स्टॉक रजिस्टर का मिलान सही नहीं मिला। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर तीन, आठ, 53, 45 आदि का निरीक्षण किया। सरायकाइयां और दलेलगंज में गंदगी के ढेर मिले। पीडब्ल्यूडी तिराहा से लेकर केरूगंज तक सीवर लाइन के कार्य का जायजा लिया। अंटा चौराहा पर सीवर लाइन को काम होने की वजह से आवागमन बाधित मिला। कई स्थानों पर सड़क उखड़ी थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button