पीलीभीत

Pilibhit News: छेड़खानी के आरोपी प्रधानाध्यापक से की पूछताछ

Connect News 24

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने 12 अक्तूबर को उनके छेड़खानी की। मामला जानकारी में आने पर खंड शिक्षा अधिकारी नीरज शुक्ला ने बृहस्पतिवार को आरोपी शिक्षक से इस बारे में पूछताछ की।

शिक्षक ने उन्हें बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उनसे फर्नीचर की मांग कर रहीं थी। विद्यालय में फर्नीचर का अभाव पहले से ही है। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को फर्नीचर देने में असमर्थता जता दी गई थी। इसी बात से नाराज होकर वह झूठा आरोप लगा रहीं हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद पूरे मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button