Shahjahanpur News: रेलवे ने पांच और चलाईं पर्व स्पेशल ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:58 PM IST

रेलवे स्टेशन शाहजहांपुर। संवाद
शाहजहांपुर। भैया दूज और छठ पूजा पर यात्रियों को आवागमन में सहूलियत देने के लिए रेलवे ने पांच और पर्व स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। मुख्य ट्रेनों में सीट नहीं मिलने के कारण रेलवे ने फैसला लिया है। उम्मीद है कि इन ट्रेनों से यात्रियों को राहत मिलेगी।
ट्रेन नंबर 04324/23 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरनगर-योगनगरी ऋषिकेश पूजा विशेष 16 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन नंबर 05315/26 छपरा-दिल्ली-छपरा पूजा विशेष 15, 22, 25, 19 नवंबर और दो दिसंबर को चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04536/35 चंडीगढ़-कटिहार पूजा विशेष 14, 17, 20 नवंबर को संचालित होगी। इनसे पहले भी कुछ विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई थी जिनका संचालन हो रहा है। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि पहले से चल रही ट्रेनों में आरक्षण कराने पर भी सीट उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। वेटिंग 400 तक है। ऐसे में विशेष ट्रेनें यात्रियों को अपने गंतव्य तक आने-जाने के लिए राहत देंगी।