बदायूं

Budaun News: दिसंबर में होगी मेडिकल कॉलेज के अधूरे निर्माण पर सुनवाई

Connect News 24

Hearing on incomplete construction of medical college will be held in December

मेडिकल कॉलेज का निर्माणधीन भवन। संवाद

बदायूं। मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार और निर्माण निगम के बीच चल रहे वाद में आठ नवंबर को कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई। अब सुनवाई की अगली तिथि 12 दिसंबर नियत की है। कार्य पूरा न होने के कारण मान्यता के नवीनीकरण पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दिसंबर में नवीनीकरण की प्रकिया पूरी होनी है। निमार्ण कार्य के लिए डीएम ने भी शासन को पत्र भेजा है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज का 60 फीसदी निर्माण कार्य ही पूरा हो सका है जबकि 40 फीसदी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। दिसंबर माह में कॉलेज को स्थाई मान्यता मिलनी है। यह मान्यता तभी मिल सकेगी जब निर्माण पूरा हो जाएगा। निर्माण कार्य का जिम्मा उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के सुपुर्द है। 95 प्रतिशत रकम भी ट्रांसफर हो चुकी है। यह कार्य ठेकेदार अनिल एंड कंपनी पर था। रुपयों के हिसाब किताब को लेकर ठेकेदार ने कोर्ट में वाद दायर किया। जिसकी सुनवाई आठ नवंबर को होनी थी, लेकिन हो नहीं पाई और अब 12 नवंबर को सुनवाई होनी है।

मामला कोर्ट में है। लगातार शासन को पत्राचार किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से भी पत्र भेजकर जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा गया है। शासन से जो भी निर्देष मिलेंगे उसके अनुसार आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जायेगी।- डॉ. एनसी प्रजापति, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button