Shahjahanpur News: कर्मचारी हितों की समस्या के लिए उठाई आवाज

कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र गौतम को ज्ञापन सौंपते श्रमिक संघर्ष समिति के लोग। स
शाहजहांपुर। श्रमिक संघर्ष समिति यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड रोजा की ओर से कर्मचारी हितों की समस्याओं को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र गौतम को सौंपा गया।
सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष के साथ कई कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्रमिक संघर्ष समिति यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड रोजा के कर्मचारियों द्वारा लगभग 12 फरवरी 2023 से रोजी-रोटी को बचाने के लिए प्रदर्शन चल रहा है। उन्होंने बताया कि 13 माह पहले स्प्रिट फैक्टरी रोजा प्रबंधन द्वारा बंद की जा चुकी है। तब से मुआवजे के लिए श्रमिक धरना-प्रदर्शन करते आ रहे हैं। धरना-प्रदर्शन में तिलहर के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, सपा के जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, विजय सिंह, संजीव वर्मा, अरुण कुमार गौतम, रामनिवास वर्मा, नफीस आदि मौजूद रहे। संवाद