Shahjahanpur News: गणेश पूजन के साथ कांट में हुआ रामलीला का शुभारंभ

कांट के रामलीला मैदान में गणेश पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
कांट। श्री रामलीला समिति कांट के तत्वावधान में गणेश पूजन के साथ 17 दिवसीय रामलीला का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राममुरारी मिश्रा ने बताया कि 25 अक्तूबर से 10 नवंबर तक श्री रामलीला मेले का आयोजन किया जाएगा। 26 अक्तूबर को शिवजी की बरात शोभायात्रा रामलीला मैदान से दोपहर दो बजे निकाली जाएगी। शोभायात्रा रात में 10 बजे रामलीला मैदान पर समाप्त होगी। इस मौके पर संजीव मिश्रा, गोविंद पांडे, सुरेश चंद्र सक्सेना, पं. योगेश शर्मा, सर्वेश कुमार वर्मा, पुष्पेंद्र मिश्रा, लालू पंडित, लल्ला, अभिषेक पांडे, अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
कुर्रियाकलां गांव के देवी मंदिर में मेला के दूसरे दिन श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए उमड़े। भक्तों ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मेला प्रांगण में भक्तों की भीड़ लगी रही। मेला प्रबंधन के लोगों ने पुलिस की मदद से लोगों को लाइन में लगाकर दर्शन कराए। मेले में बच्चों के मुंडन संस्कार कराए गए। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन के बाद मेले का आनंद लिया। बच्चों ने खिलौने आदि खरीदे। पुजारी गुरुदेव प्रसाद दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। व्यवस्था बनाए रखने में मनुज दीक्षित, प्रमोद मिश्रा, राजन मिश्रा आदि का सहयोग रहा।