पीलीभीत
Pilibhit News: शिक्षिका पर कक्षा एक की छात्रा की बेरहमी से पिटाई का आरोप
न्यूरिया। स्कूल की शिक्षिका द्वारा कक्षा एक छात्रा की बेरहमी से पिटाई करने के मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने शिक्षिका के खिलाफ न्यूरिया थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिथरा निवासी शांति स्वरूप ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में उसकी बेटी नीलम कक्षा एक में पढ़ती है। शनिवार को वह स्कूल गई थी। स्कूल में तैनात एक शिक्षिका ने बेवजह उसकी बेटी को मारा पीटा। इससे उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को स्कूल खुलने पर वहां जाकर जांच पड़ताल की जाएगी। संवाद