शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: राहत से पहले आफत लाई बेतरतीब खोदाई

Connect News 24

Dig the chaos that brought trouble before relief.

गांधी भवन के सामने टॉउनहाल रोड पर हो रही खोदाई से लगा जाम। संवाद

शाहजहांपुर। सीवर लाइन पड़ने के बाद शहरवासियों को राहत जरूर मिलेगी लेकिन उससे पहले निर्माण संस्था ने प्रमुख सड़कों की बेतरतीब खोदाई कर जनता के लिए आफत लाने का काम किया है। पुलिस यातायात व्यवस्था तक नहीं संभाल पा रही है। लोगों का वाहनों से निकलना छोड़ो पैदल भी चलना मुश्किल है। वित्तमंत्री और डीएम की चेतावनी का भी निर्माण संस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

शहर में सीवर डालने काम करीब ढाई साल पहले 2021 में शुरू हुआ था जो जून, 2023 में पूरा होना है लेकिन अब तक मात्र 60 प्रतिशत काम हो पाया है। पूरे शहर में 186 किमी क्षेत्र में सीवर लाइन डाली जानी है। काम की जिम्मेदारी जल निगम को सौंपी गई थी। जल निगम ने प्राइवेट एजेंसी को सीवर लाइन डालने का ठेका दिया। संबंधित एजेंसी ने शुरुआत से ही काम योजना से नहीं किया।

गलियां तक खोद डालीं : संबंधित निर्माण एजेंसी ने शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों को बगैर किसी योजना के खोदना शुरू कर दिया। गलियां तक खोद डालीं। कहीं गड्ढा खोदकर डाल दिया तो कहीं सड़क भरने की जरूरत नहीं समझी जब शहरवासियों को परेशानी हुई तो लोगों ने वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से लेकर डीएम उमेश प्रताप सिंह से शिकायत की। एजेंसी पर कार्रवाई की चेतावनी का भी असर नहीं हुआ।

अब चैंबर डालने का हो रहा काम :

संबंधित निर्माण कंपनी ने पहले सड़कों और गलियों को खोदकर पाइप लाइन डालने का काम किया। इसके बाद सड़क की आधी-अधूरी मरम्मत कराकर छोड़ दिया। इसी वजह से शहर की ज्यादातर सड़कों और गलियों में चलना मुश्किल है। किसी भी गली या सड़क पर कभी भी काम शुरू हो जाता है। इसके लिए पहले से सूचना नहीं दी जाती। रूट डायवर्जन की कोई व्यवस्था नहीं है। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

आए दिन हो रहे हादसे : सीवर लाइन का काम शुरू होने के बाद शहर की ज्यादातर सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। संबंधित एजेंसी का काम होने के बाद सड़कों को खानापूर्ति करके भर दिया जाता है जो कि कुछ ही दिनों में उधड़ जाती है। लाल इमली चौराहे से लेकर घंटाघर तक, अंटा चौराहा रोड, कनौजिया मोड़, ईदगाह रोड, लाल इमली से सुभाषनगर तक, स्टेशन रोड, अशफाक नगर चौकी से निगोही रोड, लाल इमली चौराहा से तेल टंकी, लाल इमली चौराहा से रोडवेज क्राॅसिंग की हालत खराब है। अंटा चौराहा से लेकर केरूगंज तक, खोया मंडी रोड आदि मुख्य सड़कें हैं। इसके अलावा अधिकतर गलियों में खोदाई की जा रही है। इसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं।

इन मुख्य सड़कों पर चल रहा काम : गोविंदगंज क्राॅसिंग से लेकर सदर चौराहा तक, पंखी चौराहे से लेकर आर्य महिला डिग्री कॉलेज तिराहे तक पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। गांधी भवन के सामने टाउन हाल रोड पर गहरा गड्ढा कर दिया गया है। इसकी वजह से आवागमन बाधित हो रहा है। अंटा चौराहे पर भी गहरा गड्ढा खोदा गया है। इसकी वजह से पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है।

अच्छे काम के लिए थोड़ी परेशानी तो उठानी पड़ती है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द काम पूरा किया जाए। लगातार काम की मॉनिटरिंग की जा रही है।

– सुनील कुमार यादव, एक्सईएन, जल निगम

गांधी भवन के सामने टॉउनहाल रोड पर हो रही खोदाई से लगा जाम। संवाद

गांधी भवन के सामने टॉउनहाल रोड पर हो रही खोदाई से लगा जाम। संवाद

गांधी भवन के सामने टॉउनहाल रोड पर हो रही खोदाई से लगा जाम। संवाद

गांधी भवन के सामने टॉउनहाल रोड पर हो रही खोदाई से लगा जाम। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button