बदायूं

Budaun News: बराती को लाठी-डंडे और सरियों से पीटा, चार पर रिपोर्ट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Thu, 12 Oct 2023 12:11 AM IST

सहसवान (बदायूं)। नगर के मोहल्ला मिर्जाटोला में बरात में आए युवक को लाठी-डंडे और सरियों से पीटकर घायल कर दिया गया। दरअसल, आरोपी बरात में हुड़दंग मचा रहे थे। युवक ने विरोध किया तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। युवक ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

नगर के रुस्तमटोला निवासी आकिल छह अक्तूबर को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने मिर्जाटोला गए थे। वहां बरात चढ़त के दौरान तारिक, कासिम, आदिल और महलूआ हुड़दंग करने लगे। कई लोगों ने एतराज भी किया, लेकिन वे नहीं माने। आकिल ने उन्हें हुड़दंग करने से रोका तो वे लाठी-डंडे और सरिया लेकर आ गए और आकिल को पीटकर घायल कर दिया। आकिल के पिता इसरार अहमद ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button