शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पेशी पर आया दुष्कर्म का आरोपी कचहरी से भागा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST

शाहजहांपुर। समन जारी होने के बाद कोर्ट में पेश होने आया दुष्कर्म का आरोपी कचहरी से भाग गया। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एसओजी समेत रोजा थाने की दो टीमों को लगाया है।

रोजा थाना क्षेत्र की चर्च कॉलोनी निवासी सुधांशु पर 2019 में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया था। वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। इस बीच तारीखों पर वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ। लगातार तारीखों पर नहीं आने पर पुलिस उसके घर पर सम्मन लेकर पहुंची। सुधांशु के नहीं मिलने पर पुलिस ने दरवाजे के बाहर सम्मन को चस्पा कर दिया। शुक्रवार को तारीख होने के चलते वह न्यायालय आया था। एडीजे-42 की कोर्ट में उसे दोष सिद्ध किया गया। दोष सिद्ध होने के बाद पुलिस के उसे हिरासत में लेने से पहले ही सुधांशु चकमा देकर भाग गया। मामले में तुरंत ही पुलिस के अफसरों को जानकारी दी गई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर रात तक उसका काेई सुराग नहीं लग सका। इस मामले में एसओजी व रोजा थाने की दो टीमों को लगाया गया है।

सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि कचहरी से आरोपी भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button