शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: भाई की हत्या की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म, धर्मांतरण का बनाया दबाव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 07 Oct 2023 01:14 AM IST

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने इकलौते भाई की हत्या की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। उसने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो बना ली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच धर्मांतरण कर शादी का दबाव बनाया। पुलिस ने दूसरे समुदाय के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

करीब एक साल पहले किशोरी के घर पड़ोसी युवक घुस आया। उसने किशोरी को इकलौते भाई की हत्या की धमकी दी और दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए घर से जबरन ले गया। गेहूं के खेत में दुष्कर्म किया। आरोपी ने ऐसा कई बार किया। चार अक्तूबर को बहन व मां घर के बाहर थे तभी आरोपी युवक घर में आ गया। उसने दुष्कर्म के बाद धर्मांतरण कर शादी का दबाव बनाया। इन्कार करने पर मारपीट की। इस बीच किशोरी ने उसके मोबाइल फोन को दांतों से फोड़ डाला। घर आए परिजन को उसने पूरी जानकारी दी। पांच अक्तूबर को करीब चार बजे आरोपी इलियास ने किशोरी को पीट दिया। आरोपी की मां कमर व चचेरी बहन यासमीन ने भी उससे मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर इलियास, उसकी मां व चचेरी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर अमित पांडेय के अनुसार, आरोपी इलियास को अटसलिया तिराहे पर प्रधान सुआलाल की दुकान के सामने से गिरफ्तार कर लिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button