Shahjahanpur News: एथलेटिक्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रवि कुमार व बांके बिहारी का चयन

रवि कुमार यादव
शाहजहांपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र अमौसी, लखनऊ में 27 से 29 सितंबर तक 57वीं राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें जिला एथलेटिक संघ शाहजहांपुर फेडरेशन के चीफ कोच बृजेश कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंची।
खिलाड़ी रवि कुमार यादव ने भाला फेंक में प्रथम, डिस्कस थ्रो में बांके बिहारी यादव ने द्वितीय स्थान हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। प्रतियोगिता 15 से 17 अक्तूबर तक जम्मू कश्मीर में होगी। संघ के सचिव रत्नेश कुमार सक्सेना, इंटरनेशनल खिलाड़ी अजय पाल वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र पाल बामनिया, ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी, ढकिया तिवारी के प्रधानाचार्य संजय कुमार सक्सेना आदि ने हर्ष जताया है। संवाद

रवि कुमार यादव