शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रावतपुर की टीम ने जीता पुवायां सुपर लीग-2 का खिताब

Connect News 24

Rawatpur team wins Puwayan Super League-2 title

पुवायां सुपर लीग- 2 के विजेता ​खिलाड़ी कप के साथ

पुवायां। मारवाह मॉडर्न स्कूल में संचालित चौधरी क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित पुवायां सुपर लीग-2 के फाइनल मैच में मंगलवार को रावतपुर की टीम ने खालसा इलेवन को हराकर कप जीत लिया।

रावतपुर टीम के कप्तान हैदर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी खालसा इलेवन की टीम 19 ओवर में 73 ही रन बना सकी। आशुतोष ने 29 रनों का योगदान दिया। रावतपुर की ओर से नईम ने तीन और कार्तिक, शोभित ने दो दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रावतपुर की टीम ने 19 ओवर में आठ विकेट खोकर 74 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। अराफात ने नॉट आउट रहते हुए 20 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ दि फाइनल का पुरस्कार आरफात को दिया गया। टूर्नामेंट में सबसे सफल गेंदबाज शिवांश मिश्रा रहे। उन्होंने 13 विकेट हासिल किए।

फाइनल मैच में अंपायरिंग मुनाजिर अली और अमित पटेल ने की। स्कोरिंग मंजीत सिंह और कमेंटरी पंकज ने की। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप, मारवाह माडर्न स्कूल के डॉयरेक्टर तारा सिंह, मैनेजर कमलजीत सिंह ने विजेता टीम को कप और खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।आईपीएल की तर्ज पर कराई गई लीग में चौधरी क्रिकेट एकेडमी के कोच अमित चौधरी, अनुज पटेल, अंजली, अवतार सिंह, मनोज यादव, शिवली, दिलबाग सिंह आदि का सहयोग रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button