Shahjahanpur News: लाइन लॉस घटाएं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति दें

यूपीपीसीएल के एमडी पंकज कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विद्युत आपूर्ति एवं कामर्शि
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी पंकज कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विद्युत आपूर्ति एवं कामर्शियल पैरामीटर की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि लाइन लॉस घटाएं। निर्बाध विद्युत आपूर्ति दें। विद्युत बिलों में कोई भी गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। बोले- अगर किसी फ्रेंचाइजी के स्तर से गड़बड़ी मिले तो उसके विरुद्ध कार्रवाई करें।
एमडी ने सभी सब डिवीजन में विद्युत बिल वसूली, लाइन लॉस आदि की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में सुधार करें। अधिक लाइन लॉस वाले सब-डिवीजन में सुधार के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्टोर द्वारा सामानों की आपूर्ति के विषय में भी समीक्षा की एवं निर्देश दिए कि सामान आपूर्ति होने में कोई भी विलंब न हो। विद्युत विभाग की लंबित आरसी की अभियान चलाकर रिकवरी कराए जाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान डीएम उमेश प्रताप सिंह, सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन, चीफ इंजीनियर राजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
एमडी के आदेश पर तीन घंटे में बदला निगोही सीएचसी का ट्रांसफार्मर
शाहजहांपुर। एमडी पंकज कुमार ने शनिवार दोपहर आवास विकास बिजली उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्य अभियंता राजीव शर्मा भी थे। उन्होंने अवर अभियंता संजीव शर्मा से आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। राजस्व वसूली पर भी फोकस किया। इसके बाद अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र में निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद विकास भवन में बैठक में निगोही सीएचसी का ट्रांसफार्मर खराब होने का मुद्दा उठा। एमडी ने स्पष्ट कहा कि सीएचसी में वैक्सीन रखी होने के चलते ओवरलोडिंग में ट्रांसफार्मर फुंकना ठीक नहीं है। इसलिए तीन घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदला जाए। वहां पर 25 केवी के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 केवी लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद